अजमेर की जनता की सेवा के लिए सदैव तैयार:– रिजु झुनझुनवाला

1. क्वॉरेंटाइन सेंटर शहर की घनी आबादी के क्षेत्रों में मात्र 100-200 लोगों के लिए बनाना खतरे से खाली नहीं है हमें करंटटाइन के लिए शहर की आबादी क्षेत्र से बाहर के इलाकों का चयन करना चाहिए जहां सुरक्षा मानकों के तहत और सभी सुविधाओं के साथ इन पर पूरी नजर रखी जाए शहर में रहने से लोग मौका देखकर शहर में घूमने की अपनी मानसिकता से दूर नहीं हो पा रहे

2. लगभग 5000 के आसपास जायरीन दरगाह इलाके में फंसे हुए हैं उनके पास अब पैसे भी समाप्त हो गए हैं और उनमें से कुछ अस्वस्थ भी है अतः अब 1 महीने से ऊपर का समय हो गया है इनको इनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने की प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जानी चाहिए
3. जो लोग ऑनलाइन हैं उनको राशन राशन की दुकान से उपलब्ध कराए जा रहे हैं मेरा मानना है कि जो लोग ऑनलाइन नहीं है उनको भी राशन दी जानी चाहिए और उसकी कुछ ऐसी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए कि कोई वंचित ना रहे
4. मेरा निवेदन है कि राज्य सरकार द्वारा चयनित किए गए बीएलओ अपनी जिम्मेदारी को और प्रभावी ढंग से निभाए और राजनीतिक से से ऊपर उठकर सही रिपोर्ट प्रशासन को पहुंचाएं

5.देहरी मज़दूर और कबीली बस्ती के लोगों को फूड पैकेट और रसद खाद्य सामग्री के वितरण मेंं इन्हें भी जोड़ा जाए

6. जिन मजदूरों के पास कोई कार्य नहीं है और आगे कार्योंं की कार्योंं की अनिश्चितता को देखते हुए उनके घर जाने की भी व्यवस्था पर विचार किया जाना चाहिए

7. मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों की समय सारणी 6 से 12 इसलिए की गई ताकि वह एक साथ भोजन न कर सकें और सोशल डिस्टेंस मेंटेन किया जा सके

error: Content is protected !!