
इसके लिए उन्होंने अपने क्षेत्र के पार्षदों, अन्य जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सूचीयां तैयार कराई है। शहर के अठाईस वार्डो की सूचियां नगर निगम अजमेर व तीन ग्राम पंचायत क्षेत्र की सूचियां पंचायत समिति श्रीनगर को सौंपी गई है। वर्तमान में उत्पन्न कठिन हालातों में मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए हर जरूरतमंद व्यक्ति को यह सामग्री दी जा रही है।
देवनानी ने बताया कि प्रत्येक वार्ड व गांव में उनके दो-दो प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नगर निगम व पंचायत समिति द्वारा नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा यह सामग्री बांटी जा रही है। प्रत्येक लाभांवित से सामग्री प्राप्त करने पर हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं व उसके राशनकार्ड अथवा अन्य आईडी नम्बर लिखे जा रहे है ताकि पूरी तरह पारदर्षिता बनी रहे। देवनानी ने बताया कि इसके अतिरिक्त भी अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, एनजीओं, जनता राशन व जनप्रतिनिधियों द्वारा भी राशन किट उपलब्ध कराये गये है साथ ही राज्य सरकार ने बीएलओं के माध्यम से भी लोगों को राशन किट उपलब्ध कराये है। इसके साथ ही प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट भी उपलब्ध कराये जा रहे है।
देवनानी ने कहा कि वे खुद और उनके क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने में जुटे हुए हैं कि संकट के इस दौर में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए।
कहां-कितने लोग लाभांवित-
शहरी क्षेत्र (28 वार्ड) – 6517
03 ग्राम पंचायत क्षेत्र – 1221
प्रत्येक किट में कितनी सामग्री-
आटा – 10 किलो
तेल – 1 किलो
दाल – 1 किलो
नमक – 1 किलो
हल्दी – 100 ग्राम
मिर्च – 100 ग्राम