किसानों को सब्जियों के पूरे दाम मिलने चाहिए

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शैलेश गुप्ता, राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के कमल गंगवाल ,विकास अग्रवाल, मयंक सोलंकी, कुलदीप टॉक ,वासुदेव चांदवानी, संपत सोनी, इफ्तेखार सिद्धकी,हर्ष निर्वाण, दिलीप समतानी, आदि कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री व जिलाधीश अजमेर को मेल द्वारा मैसेज करके कहा है कि अजमेर जिले के जितने भी किसान हैं उनको अपना पूरा हक मिलना चाहिए उनको अपनी सब्जियों के पूरे दाम मिलने चाहिए।
कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने कहा कि बड़े ही दुख का विषय है कि किसान जो रात दिन मेहनत करके रात दिन अपनी फसल उगाता है उसको दलाल किस्म के बड़े-बड़े व्यापारी आढ़तिये औने पौने दामों पर उससे उसकी सब्जी व फल खरीद लेते हैं और उसे कई गुना ज्यादा कीमत पर उपभोक्ताओं को बेचते हैं।
शैलेश गुप्ता ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि किसानों को अपनी सब्जी बेचने के लिए स्थान व सुविधाएं उपलब्ध कराएं वह अपनी सब्जी खुद बेच सके जिससे इनको अच्छा दाम मिल सके आज दलाल इन की सब्जी इतने कम दामों में खरीद लेते हैं। इनके गाड़ी के पेट्रोल के पैसे भी नहीं निकल पाते। कई किसानों के आंखों में आंसू आ जाते हैं ऐसे में जिला प्रशासन उन किसानों की मदद करें। रामगंज सब्जी मंडी व पटेल मैदान मंडी में दलाल ही इनकी सब्जी खरीद कर ऊँचे दामो पर जनता को बेच कर भारी मुनाफा कमा रहे है

error: Content is protected !!