अजमेर, एक मई । बैंक ऑफ बड़ौदा के अजमेर स्थित क्षेत्राीय कार्यालय एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक कार्यालय द्वारा अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द शर्मा को बैंक की ओर से दो लाख रूपये की सहायता राशि का चैक कोरोना रिलीफ फण्ड के लिए दी गई।
उपक्षेत्राीय प्रमुख श्री राम सिंह नैन, अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री माधूसिंह रावत एवं श्री प्रकाश किशोर खन्ना ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा बैंकिंग गतिविधियों के साथ-साथ नियमित रूप से सामाजिक सरोकार के दायित्वों को निभाया जा रहा है। इसी क्रम में दो लाख रूपये की राशि कोरोना रिलीफ फण्ड में प्रदान की गई। अजमेर और टोंक जिलों की विभिन्न बीओबी शाखाओं द्वारा नियमित रूप से मास्क, सेनेटाइजर, खाद्य सामाग्री इत्यादि का जरूरतमंदों को वितरण किया जा रहा है और आगे भी बैंक ऐसे कार्याें में निरंतर अग्रणी रहेगा।