अजमेर । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण लॉक डाउन में आज राजस्थान लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सादगी से मनाया गया। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में मूक पशुओं को चारा, पंछियों को दाना एवं स्वान को दूध टोस्ट एवं बिस्कुट खिलाया गया एवं अजमेर शहर के विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक परिंडे लगाये गए ।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सो जरूरतमंद परिवारों को सुखी खाद्य सामग्री के किट का वितरण किया गया।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि लॉक डाउन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट के निर्देशानुसार लॉक डाउन में जरूरत मंद लोगों को खाद्य सामग्री के वितरण के साथ साथ आवारा गोवंश को चारा पंछियों को दाना स्वान को टोस्ट एवं दूध एवं बंदरों को नियमित रूप से केले खिलाएं जा रहे हैं।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप यादव महासचिव विजय नागौरा आरिफ हुसैन शिव कुमार बंसल सुकेश कांकरिया अशोक बिन्दल नरेश सत्यावना श्याम प्रजापति शैलेंद्र अग्रवाल दयानंद चतुर्वेदी मनीष सेठी एवं अंकित राठौड़ आदि ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए सेवा कार्य किए ।
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस के अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष महेश चौहान ने आदर्श नगर में 200 जरूरतमंदों को फूड पैकेट वितरित किए।
करुणा वारियर्स का किया सम्मान
अपनी जान को जोखिम में डालकर कोरोना वायरस संक्रमण में कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स सफाई कर्मचारियों का अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कोमल ने गुलाब बाड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सांखला ने कुंदन नगर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तुलसियानी ने ब्यावर रोड. एवं ब्लॉक अध्यक्ष इमरान सिद्दीकी में देहली गेट पर सफाई कर्मचारियों को मास्क भेट कर सम्मानित किया।