वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण बेरोजगार हुवे दिहाड़ी मजदूर,असहाय व्यक्ति व अन्य जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न सौये के उद्देश्य से चल रही जनता रसोई के माध्यम से आज चार सौ पचास व्यक्तियों को भोजन के पैकेट्स उनके घर के दरवाजे पर उपलब्ध कराए गए
जनता रसोई के प्रवक्ता लायन अतुल पाटनी ने बताया कि सामाजिक सरोकार की भावना से आमजन के लिए चल रही रसोई सेवा वार्ड 60 के पार्षद चैंद्रेश सांखला के संयोजन में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक वासुदेव जी देवनानी,अजमेर मेयर धर्मेंद्र जी गहलोत, लायंस क्लब अजमेर आस्था,दिगम्बर जैन महिला महासमिति की सदस्याओ एवम भामाशाहो व सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से व स्थानीय प्रशासन की सहमति से चल रही रसोई से पार्षदगणों के माध्यम से वितरण व्यवस्था लगातार जारी है जिससे जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हो रहे है
संयोजक वार्ड 60 के पार्षद चैंद्रेश सांखला व संरक्षक पार्षद नीरज जैन व लायंस क्लब अजमेर आस्था के अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन ने सभी सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित किया
लायन अतुल पाटनी
प्रवक्ता
जनता रसोई योजना