डिस्कॉम की बडी राहत, बिल जानकारी के लिए यूनिक नम्बर जारी

अजमेर, 05 मई। अगर आप किसी दूर दराज के इलाके में हैं, लॉकडाउन के कारण घर से नहीं निकल रहे हैं, किन्हीं कारणों से आपको बिजली का बिल नहीं मिल पा रहा है तो ऎसे उपभोक्ताओं के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम ने बडी राहत प्रदान की है। डिस्कॉम ने अपने क्षेत्राधीन 11 जिलों के लिए एक यूनिक नम्बर 7065051222 जारी किया है। इस पर सिर्फ एक एसएमएस करके कोई भी उपभोक्ता अपना बिल जान सकता है। इसके साथ ही वह अपना बिल डाउनलोड कर सकता है और ऑनलाईन बिल जमा कराने के लिए लिंक भी खोल सकता है।
अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री वी.एस. भाटी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण जारी लॉकडाउन में डिस्कॉम के 55 लाख उपभोक्ताओं को बिल संबंधी जानकारी में परेशानी झेलनी पड रही थी। डिस्कॉम ने पिछले दिनों सर्किलवार मोबाईल नम्बर और ईमेल आईडी जारी कर राहत देने की कोशिश की थी। इसी कडी में अब यूनिक नम्बर 7065051222 जारी किया गया है। इस नम्बर पर कोई भी उपभोक्ता अपना के.नम्बर भेजकर बिल की जानकारी हासिल कर सकता है।

यह रहेगी प्रक्रिया
श्री भाटी ने बताया कि उपभोक्ता को यूनिक नम्बर 7065051222 पर AVVNL टाईप कर अपना के.नम्बर लिखना होगा। यह एसएमएस यूनिक नम्बर पर भेजते ही उपभोक्ता को बिल की राशि, भुगतान देय तिथि की जानकारी, बिल डाउनलोड करने का लिंक एवं बिल जमा कराने का लिंक मिल जाएंगें। इस सुविधा सहित अन्य किसी भी तरह की जानकारी के लिए उपभोक्ता अजमेर डिस्कॉम के टोल फ्री नम्बर 18001806565 पर भी कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।

31 मई तक बिल जमा कराने पर 5 प्रतिशत की छूट
प्रबन्ध निदेशक श्री भाटी ने डिस्कॉम के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो वे अपना बिल ऑनलाईन भी जमा करा सकते हैं। कृषि श्रेणी एवं 150 यूनिट तक प्रतिमाह उपभोग वाले उपभोक्ताओं को 31 मई तक बिल जमा कराने पर अगले बिल में 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसी तरह अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया गया है कि वे समय पर ऑनलाईन अपने बिल का भुगतान करे। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार किसी उपभोक्ता का कनेक्शन 30 मई तक बिल नहीं जमा कराने पर काटा नहीं जाएगा।

पूर्व में जारी किए नम्बर भी रहेंगे मान्य
श्री भाटी ने जानकारी दी कि निगम द्वारा बिल की जानकारी के लिए पूर्व में जारी किए गए मोबाईल नम्बर एवं ईमेल आईडी भी मान्य रहेंगे। उन्होंने बताया कि अजमेर शहर एवं जिला वृत्त के लिए किरण मातवा से मोबाईल नम्बर (9413399214) व ईमेल [email protected], पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसी तरह अजमेर शहर के लिए कनिष्ठ अभियन्ता इन्दर कुमार से मोबाईल नम्बर (7976468198 ) व सहायक लेखाधिकारी राजस्व विकास विजय से मोबाईल नम्बर (9414006812) तथा अजमेर जिला वृत के लिए कनिष्ठ अभियन्ता अनिल तंवर से मोबाईल नम्बर (9468696168) व सहायक लेखाधिकारी राजस्व मनीष शिवानी से मोबाईल नम्बर (8078631993, 9001053595) पर सम्पर्क किया जा सकता है।

इसी तरह बांसवाडा के लिए सुजाता साल्वी (9414005683), ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता सयाफ खान (9414068292), सहायक लेखाधिकारी कुलदीप सिंह (9414068332), भीलवाडा के लिए डी. के. मित्तल (8107673718) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता आयुष माथुर (8005615404) एवं पुष अजमेरा (9414065319), सहायक लेखाधिकारी राजीव सुराना (9414222410) एवं रीना तिवारी (9772574725), चित्तौडगढ के लिए मनीषा नागर (9664385365) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता रश्मि जोशी (8764507357), सहायक लेखाधिकारी सत्यनारायण मीना (9413365097), डूंगरपुर के लिए निखिल भावसर (9414008799) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता कपिल पाटीदार (9413391904), सहायक लेखाधिकारी अंकित अग्रवाल (9414068224) के मोबाईल नम्बर पर एसएमएस भेजा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार झुंझनु के लिए मनीष कुमार (9414005617) एवं मीनाक्षी यादव (8696856856) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता संदीप चांवला (9672347130), सहायक लेखाधिकारी रघुवीर सिंह (9414002619) एवं रामेश्वर सैनी (9413301617), नागौर के लिए प्रशान्त टेलर (9413301378) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता देवेश सोलंकी (9460127272), सहायक लेखाधिकारी दिनेश टेलर (9413304331) एवं अजय चारण (9413310057), प्रतापगढ के लिए दिलीप कटारा (9414065736) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता प्रकाश खाटवा (9413391971), सहायक लेखाधिकारी उमेश (9950920840), राजसमन्द के लिए अंकित मेनारिया (9414002612) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता नीरव वोहरा (9001654439), सहायक लेखाधिकारी सीताराम शर्मा (9413391865), सीकर के लिए रिचा वर्मा (8441073247) एवं सरिता मीना (8005564051) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता राहुल मीणा (9413304097), सहायक लेखाधिकारी सुशील वर्मा (9166258660), विनोद लाम्बा (7742964433) एवं योगेन्द झारखण्ड (9782365150) तथा उदयपुर के लिए सुरेश साल्वी (9414005642) एवं विशाल बामनिया (9461100133) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता सी.पी. मेघवाल (9413391785) सहायक लेखाधिकारी नितेश पालीवाल (9413398785) एवं सुनिता जैन (9413391827) के माध्यम से भी बिल संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

error: Content is protected !!