सूचना सहायक 2013 के प्रतीक्षा सूची अभ्यर्थियों द्वारा नागौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हनुमान बेनीवाल को ज्ञापन देकर सूचना सहायक 2013 के प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिलाने की मांग की गई ।
सूचना सहायक 2013 प्रतीक्षा सूची अभ्यर्थी संगठन के नागौर प्रतिनिधि रूपचंद टाक ने बताया कि वर्ष 2013 में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DOIT & C) ने सूचना सहायक के 6300 पदों पर विज्ञप्ति जारी कर राज्य के बाहर परीक्षा आयोजित कराई गई थी । परीक्षा आयोजित करने के पश्चात चिकित्सा विभाग के 1848 पद कम कर दिए गए लेकिन 23 अगस्त 2013 को चिकित्सा विभाग द्वारा 1848 पदों पर पुनः स्वीकृति दे दी गई थी लेकिन ( DOIT & C) विभाग ने लगभग 4400 पदों पर ही नियुक्ति दी गई एवं शेष 1848 पदों की प्रतीक्षा सूची जारी कर दी । परन्तु प्रतीक्षा सूची जारी करने के बाद आज दिन तक अभ्यर्थी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं ।
वहीं सूचना सहायक 2013 प्रतीक्षा सूची के कार्यकर्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि हम पिछले 7 वर्षों से दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं । सभी विधायकों से नियुक्ति के लिए अनुशंसा पत्र भी लिखवाए हुए हैं । मुख्यमंत्री की प्रत्येक जनसुनवाई में हमने अपनी बात रखी है लेकिन हमें केवल कोरा आश्वासन ही मिल रहा है नियुक्ति नहीं । यह हम सभी बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए असंवेदनशीलता है ।
खुशवीर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार सूचना सहायक 2013 की प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के बजाय सूचना सहायक 2018 की प्रतीक्षा सूची निकाल रही है जो कि सूचना सहायक 2013 के प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को पहले नियुक्ति नहीं देकर उन पर कुठाराघात कर रही है । ज्ञापन देने में भंवर सिंह परिहार , मुकेश दाधीच , चेलाराम जाखड़ , रामप्रकाश फिड़ोदा आदि उपस्थित थे ।