अजमेर, 24 जून।
विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने वार्ड संख्या 4 में फाॅयसागर रोड स्थित शिव शक्ति काॅलोनी में नाली तथा न्यू गोटा काॅलोनी में सड़क निर्माण के कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि क्षेत्र में सड़क व नाली निर्माण के लिए विधायक कोष से 3-3 लाख रूपये स्वीकृत किये गये।
देवनानी ने बताया कि फाॅयसागर रोड़ पर शिव नगर शिव शक्ति काॅलोनी में एचडी जिम के आस-पास के क्षेत्र में नालियों का अभाव होने से क्षेत्र में कीचड़ व पानी सड़कों पर फैला रहता था तथा न्यू गोटा काॅलोनी में नटराज फेक्ट्री के पास सड़क, नाली का निर्माण नहीं होने से क्षेत्रवासियों को बहुत परेशानी हो रही थी। क्षेत्रवासियों को हो रही असुविधाओं से राहत दिलाने के लिए विधायक कोष से सड़क व नाली निर्माण का कार्य स्वीकृत कराया गया है।
निर्माण कार्य के शुभारम्भ के अवसर पर पार्षद राजेन्द्र पंवार, पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र सिंह रावत तथा सुरेन्द्र शर्मा, सुल्तानसिंह, मुकेश खत्री, योगेश व्यास, महासिंह, जयसिंह, नन्ललाल कोठारी, सुखदेव रावत, गणेशीलाल साहू, मनीष, दिनेश, ओमप्रकाश आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
