राजस्थान जनसंवाद रैली के पोस्टर का विमोचन

अजमेर, 24 जून।
भारतीय जनता पार्टी की 27 जून को होने वाली राजस्थान जनसंवाद रैली के पोस्टर का विमोचन बुधवार को विधायक वासुदेव देवनानी के निवास पर किया गया। जनसंवाद रैली को केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करेंगे।
विधायक देवनानी ने बताया कि 27 जून को शाम 5 बजे आयोजित वर्चुअल रैली से उनकी विधान सभा क्षेत्र के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर भारत अभियान तक की जानकारी दी जाएगी।
जनसंवाद रैली के पोस्टर का विमोचन विधायक वासुदेव देवनानी, महापोर धर्मेन्द्र गहलोत, शहर जिला महामंत्री रमेश सोनी, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र जादम, प्रकाश बंसल, दीपेन्द्र लालवानी, शहर जिला मंत्री राजेश शर्मा, मंडल महामंत्री अनिल नरवाल, सत्येन्द्र शर्मा, सुनील जैन, पंकज शैली, जातवेद सोनी, डीपी शर्मा, अनुपम गोयल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया।

error: Content is protected !!