अजमेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डाक बंगले से कलेक्ट्रेट तक पेदल मार्च निकाल कर आमजन को कांग्रेस के 4 साल की असफलताओं के बारे में बताया। भाजयुमो अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि सरकार को 4 साल की खुशी मनाने का कोई अधिकार नहीं। इन 4 सालों में बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीडऩ, भ्रष्टाचार, अत्याचार, बलात्कार, कालाबाजारी में इजाफा कर आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसी निअंकुश सरकार को राज करने का कोई अधिकार नहीं। इस अवसर पर युवा भाजपाइयों ने गैस के गुब्बारों में कांग्रेस सरकार द्वारा 4 साल की सफलता के गुनगान के फोल्डर को हवा में उड़ा दिया। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जारी की गई योजनाओं क पोस्टर भी जलाये। इस अवसर पर महांमंत्री रंजन शर्मा, विकास शर्मा, प्रवक्ता महेन्द्र भाटी सहीत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
