रोगियों की भोजन सेवा में सहयोग चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग-रामपाल नाहटा

माधव सेवा से बड़ी मानव सेवा बताई गई है इसी बात को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब अजमेर आस्था एवम जैन सोशियल ग्रुप क्लासिक के संयुक्त तत्वावधान में चलाई जा रही रसोई में आये और उसे सम्मान सहित भोजन ग्रहण करवाते हुए श्रीमान रामपाल जी श्रीमंती राजकुमारी जी नाहटा ने कहा कि परिस्थिति कई बार धनाढ्य लोगों को भी मजबूर बना देती हैं। ऐसे में सेवा के हाथ नजदीक आए तो परमात्मा के हाथ नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग अवश्य करना चाहिए क्योंकि जरूरतमंद की सेवा से बढ़ कर कोई पुण्य कार्य नहीं होता है। क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि अस्पताल परिसर में आने वाले रोगियों उनके परिजनों को व अन्य जरूरतमन्दों को प्रतिदिन सुबह एवम शाम वरिष्ठ सदस्य लायन मुकेश कर्णावट के संयोजन में अक्षय कलेवा प्रोग्राम के माध्यम से निशुल्क भोजन कराया जा रहा है। सोशियल डिस्टनेंसिंग का ध्यान में रखकर दी जा रही इस सेवा से पांच सौ व्यक्तियों को भोजन की सेवा दी जा रही है कार्यक्रम संयोजक लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि इस सेवा में अजमेर ही नहीं वरन पूरे भारतवर्ष के भामाशाह सहयोग करने की स्वीकृति ली जा हैं। साथ ही आज की भोजन सेवा में समाजसेवी श्री रामपाल जी श्रीमंती राजकुमारी जी नाहटा ने अपनी 50 वी वैवाहिक वर्षगाँठ के अवसर पर भोजन सेवा में सहयोग किया
क्लब के पूर्व सम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी ने नाहटा दंपति को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुवे स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की
लायन रूपेश राठी सचिव

error: Content is protected !!