ट्रांसपोर्टस व ट्रक चालकों द्वारा हड़ताल

बाड़मेर के युवा नेता आज़ाद सिंह राठौड़ ने बताया कि राजवेस्ट पावर प्लांट भादरेश में कम्पनी के अड़ियल रवैये के खिलाफ स्थानीय ट्रांसपोर्टस व ट्रक चालकों द्वारा हड़ताल की जा रही है । जिसमे स्थानीय लोगो को स्थायी रोजगार देने, गाड़ियों का भाड़ा बढ़ाने, सीएसआर का बजट स्थानीय स्तर पर खर्च करने सहित कई मांगो को लेकर आमरण अनशन पर बैठे है ।

राठौड़ ने बताया कि पिछले 5 जुलाई को शुरू हुए इस धरबे को 14 दिन बीतने के बाद भी राजवेस्ट की ओर से कोई सुलह को लेकर रूचि नहीं दिखाई जा रही है। स्थानीय लोगो का कहना है कि हम सब भूमि अवाप्ति से प्रभावित लोग है ओर कम्पनी के स्थापना के समय से स्थानीय लोगो को वरीयता से रोजगार देने की बात हुई थी। जिस वादे को कम्पनी ने आज तक नही निभाया है। जबकि बाहरी लोगों को तवज्जो दी जा रही है ।
राठौड़ ने बताया कि 500 से अधिक स्थानीय लोगों का जो रोजगार छीना जा रहा है उस पर कम्पनी व प्रशासन को त्वरित निर्णय लेना चाहिए, जिससे इनके 250 से अधिक ट्रको को गति मिल सके ।

इस अवसर पर हिंगलाज दान, रवि चारण, संजय जैन, प्रभुदान, चन्दनदान, सरूप सिंह, हनुमान चौधरी, कमलदान भादरेश उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!