जयपुर, 20 जुलाई।
शहर के दो यंग एंटरप्रिन्योर गुलशन शर्मा और राहुल शंकर भारद्बाज को हाल ही में ‘फ़ोर्ब्स, 3० अंडर 3० एशिया लिस्ट 2०2०’ में शामिल किया गया है। जाने-माने ब्रांड फलहारी के फाउंडर गुलशन और राहुल नई जनरेशन के लिए एक मिसाल की तौर पर उभरे है।
अपनी संघर्ष से सफलता की मंजिल पर पहुंचे बिजनेस जोड़ी गुलशन शर्मा और राहुल शंकर भारद्बाज ने बताया कि जंक फूड को मार्केट में कई ब्रांड्स प्रमोट करते रहे है, मगर फ्रूट्स को कोई भी ब्रांड प्रमोट नहीं करता। इसे देखते हुए हमारे 2०15 में शुरू किए गए ब्रैंड का मुख्य उद्देश्य था कि हम लोगों को फ्रूट्स कंजम्प्शन के लिए प्रेरित कर सके। हमारा विजन है कि 2०22 तक हम कम्पनी को एक बिलियन डोलर तक की वृद्धि तक पहुंचाने का लक्ष्य तय कर सके। जहां फलों से बने सभी पदार्थ जयपुर के ना सिर्फ कॉपोर्रटे्स बल्कि रेसिडेंट्स तक पहुंचाना हमारा आने वाला प्रोजेक्ट भी है। जयपुर से गुरुग्राम तक के सफर को तय कर चुके बिजनेस मॉडल के अंतगर्त हम कॉपोर्रटे्स और रेसिडेंट्स के लिए मंथली फ्रूट्स सब्सक्रिप्शन प्रोवाइड करवाते है। दुनिया में पहला ऐसा ब्रांड है जो की फ्रूट्स ईटिंग हैबिट के लिए प्रेरित करता है, जिसकी सरहाना करते हुए 2०19 में ‘कोको-कोला गोल्डन स्पून अवॉर्ड्स फॉर मोस्ट एडमायर्ड फूड एंड ग्रोसरी इनोवेशन ऑफ द ईयर’ से नवाजा गया।
जयपुर की ये जोड़ी महावीर पब्लिक स्कूल और सुबोध पब्लिक स्कूल से शिक्षित है, जिसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी और आईआईटी मुम्बई से इंजीनियरिग पूरी करने के बाद दोनो दोस्तों ने इस बिजनेस की नींव रखी। गुलशन के पिता जौहरी बाजार में जेवरात व्यवसायी है, वहीं राहुल के पिता सिविल लाईनस स्थित गवर्नमेंट होस्पिटल में डॉक्टर के रूप में कार्यरत है।