आगरा। प्रभारी सीडीपीओ पूनम यादव के नेतृत्व में बिचपुरी ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों- दहतोरा, लड़ामदा, बरारा, खासपुर में अभियान चलाकर घर-घर जाकर पोषाहार का वितरण कराया गया। ग्राम दहतोरा में प्रभारी सीडीपीओ पूनम यादव, ग्राम प्रधान नीरज देवी, आंगनबाड़ी- ओमवती राजपूत, कृष्णा और विनोद द्वारा पूरी तरह से सोशल डिस्टैंसिंग और स्वच्छता का ध्यान रखते हुये पोषाहार का वितरण कराया गया। इसके साथ ही ग्राम लड़ामदा में ग्राम प्रधान कृपाल सिंह और आंगनबाड़ियों द्वारा पोषाहार का वितरण कराया गया। ग्राम बरारा में ग्राम प्रधान सीमा कुमारी और आंगनबाड़ियों द्वारा पोषाहार का वितरण कराया गया। क्षेत्रीय मुख्य सेविका शैल कुमारी व सुधलाता द्वारा खासपुर में पोषाहार का वितरण कराया गया। पोषाहार वितरण करते समय सामजिक दूरी, मास्क, स्वच्छता और सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। साथ ही कोरोना से बचाव को लेकर भी सीडीपीओ पूनम यादव, ग्राम प्रधानों और आंगनबाड़ियों ओमवती राजपूत, कृष्णा और विनोद द्वारा लाभार्थियों और आमजनों को जागरुक किया गया।