रजनीश रोहिल्ला।
जाने माने शायर शौक बहराइची का एक शेर जोे उन्होंने मुल्क के घटिया राजनीतिक हालातों पर व्यंग्य करते हुए लिखा था कि अमर हो गया। शेर है –
बर्बाद गुलिस्तां करने को तो ,एक ही उल्लू काफी था ,
हर शाख पे उल्लू बैठें है ,अंजाम -ए -गुलिस्तां क्या होगा।
अब महान शायर बहराइची साहब हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनका यह शेर आज भी राजनीति की कड़वी सच्चाई को बयां करता है। वो अलग बात है कि सियासी चश्मा लगा होने के कारण, ऐसा कुछ होता नजर नहीं आता। अगर ऐसा नहीं होता तो बशीर बद्र साहब क्यों लिखते कि
घरों पर नाम थे, नामों के साथ ओहदे थे
बहुत तलाश किया कोई आदमी न मिला ।
चलिए छोड़िए, शेरो शायरी तो होती रहेगी। कुछ खास खबरों पर नजर डाल लेते हैं।
बहुत अच्छा रहा, चार बार में काम हो जाना भी कम बड़ी बात नहीं है। अब समझ में आ गया ना कि संविधान होता क्या है।
न्यूज 2 – मुख्यमंत्री बोले विधायकों के रेट बढें। 35 करोड़ तक ही नहीं अनलिमिटेड वाला मामला है।
यह अनलिमिटेड शब्द सुना-सुना से लगता है। रिलायंस की जीओ की सिम के साथ इस अननलिमिटेड शब्द का गहरा संबंध रहा है।
न्यूज 3। तीन चार्टर विमान से जयपुर से जैसलमेर ले जा गए कांग्रेस विधायक।
– इतना भी डर काहे बात का साहेब। जो बस से कूदकर भाग सकते हैं, वो पैराशूट बांधकर भी तो हवा में उड़ सकते हैं। चिंता मत कीजिए। जो नहीं बिकना होगा। वो जयपुर में भी नहीं बिका होगा। जैसलमेर में भी नहीं बिका होगा। जो बिक गया होगा, उसे आाप जयपुर रखे या फिर जैसलमेर। क्या फर्क पड़ता है।
न्यूज 4 एसओजी के बाद एसीबी को भी नहीं मिल रहे विश्वेदं्रसिंह और भंवरलाल शर्मा।
– मिलेंगे कहा से साहेब। हरियाणा में भगवा के मजबूत सुरक्षा चक्र में जो बैठे हैं। इतने दिन इंतजार किया है, तो कुछ दिन और सही। 14 अगस्त को तो आएंगे ही। तब दोनों आपकी ही सुरक्षा में होंगे।
न्यूज 5 कांग्रेस बोली जो दल बदल करे, उसके खिलाफ सजा का प्रावधान होना चाहिए।
– हुजूर, 70 सालों तक आपकी पार्टी की सरकार रही। बनवा देते ऐसा कोई कानून। आज ये दिन तो नहीं देखने पड़ते।
न्यूज 6 बीएसपी मामले में हाईकोर्ट ने कांग्रेस खेमे में बैठे 6 विधायकों को दिए नोटिस।
– देख लिजिए जनाब। अब विधायकों को नोटिस भी लेने पड़ेंगे। जवाब भी देना पड़ेगा। आखिर यह कैसे हो सकता है, जीतकर हाथी पर आए, बैठे हाथ में हैं। कोर्ट को समझाना तो पड़ेगा।
न्यूज 7 कांग्रेस नेता सुरजेवाला बोले कि गहलोत सरकार गिराने के लिए दिल्ली से जयपुर तक बीेजेपी का षड़यंत्र चल रहा है। सफल नहीं होने देंगे।
– सफल तो वो चुके हैं सुरजेवाला जी, अब तो उनके आखिरी कार्ड पर काम चचल रहा है। अब तो बहुत जल्दी वो कानूनी प्रक्रिया से आपके खेमे में बैठे बीएसपी विधायकों तक पहुंचने वाले हैं।
चलिए आपको आखिर में खुर्शीद अहमद सहाब का एक शेर सुना देते हैं, क्या खूब कहा कि
सरों पर ताज रक्खे थे, कदम पर तख्त रक्खा था
वो कैसा वक्त था, मुट्ठी में सारा वक्त रक्खा था