अनंत चौदस का पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया

संपूर्ण जैन समाज द्वारा आज अनंत चौदस का पर्व त्याग तपस्या उपवास व्रत कर भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है । इसके साथ ही आज के दिन भगवान वासुपूज्य स्वामी का मोक्ष कल्याणक लड्डू समर्पण करके मनाया जाता है ।
युवा नेता कमल गंगवाल ने बताया कि इस दिन जैन धर्मावलंबियों द्वारा लड्डू चढ़ाया(मोदक समर्पण) जाता है। कोरोना वायरस व सरकार की एडवाइजरी के अनुरूप सभी जैन धर्मा लंबी अपने अपने घरों में भगवान के समक्ष बैठकर पूजा अर्चना कर पुण्य का संचय कर रहे हैं और 10 लक्षण जी पर्यूषण पर्व का आज दसवां दिन है आज के दिन सभी धर्मावलंबी उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा अर्चना करते हैं ।
गंगवाल ने बताया कि आज के दिन जैन समाज के लोग अपने अपने प्रतिष्ठान व व्यावसायिक गतिविधियों को बंद रखके पूरे दिन धर्म की आराधना और साधना में बिताते हैं । अधिकांश धर्मावलंबी आज के दिन निर्जल उपवास रखते हैं । इसी कड़ी में आज मोहिनी विला में सामाजिक दूरी को ध्यान में रख कर पूजा अर्चना की व लडू चढाकर ,भगवान की आरती कर अनंत चौदस का पर्व मनाया । उक्त पूजा व भक्तिमय कार्यक्रम में मोहिनी देवी गंगवाल सुनील गंगवाल कमल गंगवाल सरला जैन सुरभी जैन पंकज गंगवाल कनिका जैन रूबी जैन दीपिका जैन एशना जैन संयम गंगवाल देवर्श जैन व भविक गंगवाल ने पुण्य का संचय किया । गंगवाल ने बताया कि अनंत चौदस के साथ ही दस दिन के दस्लक्षण पर्यूषण पर्व का समापन भी आज होता है। इस दिन सभी साधर्मी 10 धर्मो – क्षमा, मार्दाव, आर्जव, सत्य, शोक, संयम, तप, त्याग, आकिंचन एवं ब्रह्मचर्य को जीवन में उतारने का प्रण लेते हैं।

error: Content is protected !!