हीरो मोटोकॉर्प ने अगस्त 2020 में 584,456 यूनिट्स की मजबूत बिक्री की

नई दिल्ली, सितंबर, 2020- दुनिया में मोटरसाइकिलों एवं स्‍कूटरों की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ऑटोमोटिव सेक्‍टर में सुधार लाने में सबसे आगे बनी हुई है। कंपनी ने लगातार चौथे महीने वॉल्‍यूम बिक्री में बढ़ोतरी हासिल की है।
टू-व्‍हीलर इंडस्‍ट्री घरेलू अर्थव्‍यवस्‍था का मजबूत संचालक है और इसके लिये सकारात्मक कायापलट का संकेत देते हुए, कंपनी ने अगस्त 2020 में 584,456 मोटरसाइकिलें और स्कूटर्स बेचे हैं। इसमें पिछले वर्ष के समान महीने (अगस्त 2019) की तुलना में 7.55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जब 543406 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
तिमाही आधार की बात करें तो जुलाई 2020 की तुलना में बिक्री में 13 प्रतिशत की बढ़त हुई है, जब कंपनी ने 514,509 यूनिट्स बेची थीं।
प्रीमियम मोटरसाइकिलों की अपनी श्रृंखला में हीरो मोटोकॉर्प की सबसे नई पेशकश एक्सट्रीम 160आर को बाजार से बहुत सकारात्मक प्रतिसाद मिला है और इसने प्रीमियम सेगमेंट बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी को बढ़ाया है।
कंपनी रिटेल व्यापार में भी मजबूत उठाव देख रही है और वर्तमान में ग्रामीण तथा उप-नगरीय केन्द्रों से आने वाली मांग के साथ पुल-मार्केट में परिचालन कर रही है।
अगस्त में बाजार अपनी क्षतिपूर्ति की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा है और कंपनी को अच्छी बिक्री जारी रहने की उम्मीद है, क्योंकि अब त्यौहारों का मौसम आने वाला है, उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ रहा है और सरकार से निरंतर नीतिगत सहयोग भी मिल रहा है।
अभी कंपनी लगभग 100 प्रतिशत उत्पादन क्षमता के साथ काम कर रही है और करीब-करीब सभी कस्टमर टच पॉइंट्स खुले हैं, लेकिन कंपनी अपने इकोसिस्टम में अपने ग्राहकों समेत हर किसी के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है।

error: Content is protected !!