जीवन रक्षा हेतु लगाया गया रक्तदान शिविर

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा रोगियों के प्राणों की रक्षा के उद्देश्य से स्वेच्छिक़ रक्तदान शिविर अजमेर के मित्तल होस्पिटल में लगाया गया जिसमें लायन सदस्य,
उनके परिवारजन व अन्य जीवन रक्षा प्रेमियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया व अपने रक्त का दान किया
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि आज से प्रारम्भ हुवे लायंस सेवा सप्ताह के प्रथम दिन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदयपुर निवासी एमजेएफ लायन संजय भंडारी ने प्रान्त के सभी 208 क्लब्स को पीड़ित मानव सेवार्थ रक्त शिविर लगाने के निर्देश दिए इसकी अनुपालना में क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन मुकेश कर्णावट,
प्रांतीय प्राइम प्रोग्राम के सभापति लायन अनिल छाजेड के संयोजन में लगाये गए शिविर में क्लब के सचिव लायन रूपेश राठी,लायन मुकेश कर्णावट,लायन विष्णुप्रकाश पारीक, क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल के सुपुत्र नमित गोयल,पूर्व सदस्य लायन यशोदा पारीक एवम इनकी पुत्री कुमारी मानसी पारीक,एवम अन्य रक्तदानदाताओ ने अपने रक्त का स्वेच्छा से रक्त का दान किया
क्लब सचिव लायन रूपेश राठी ने सभी रक्त देने वालो के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे बताया कि संम्भागीय अध्यक्ष लायन नरपतराज भंडारी व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन ने शिविर का अवलोकन कर रक्त देने वाले भामाशाहो का उत्साहवर्धन किया
इस अवसर पर संदीप गोयल,रूपेश राठी,
शिवप्रसाद सोनी,मुकेश कर्णावट,अनिल छाजेड़,पदमचंद जैन,
हेमंत गट्टी एवम विष्णुप्रकाश पारीक ने सेवा दी
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष
लायन रूपेश राठी सचिव

error: Content is protected !!