बाड़मेर मालाणी के सपूत पूर्व केबिनेट मंत्री स्व जसवंत सिंह के निधन पर
जोधपुर स्थित उनके पाबूपुरा आवास पर परिजनों को सांत्वना और दाता श्री को
श्रद्धांजलि देने बड़ी तादाद में लोग पहुँच रहे हैं सोमवार को राजस्व
मंत्री हरीश चौधरी पाबूपुरा पहुंचे ,उन्होंने दाता श्री को पुष्पहार
अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की,जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व
चेयरमैन महेंद्र सिंह राठोड ,पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर
,युवा उद्यमी जोगेंद्र सिंह चौहान ,भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंत्री
अरुण चतुर्वेदी ,जोगेश्वर गर्ग ने पहुँच दाता को पुष्पांजलि अर्पित कर
परिजनों से सनेदना व्यक्त की ,अरुण चतुर्वेदी ने कहा की जसवंत सिंह
पार्टी के संस्थापक सदस्य थे ,सबसे काबिल राजनेता थे ,उनकी विदेश निति का
कोई मुकाबला था ,अर्थशास्त्री इतने अच्छे थे की कांग्रेस के प्रधानमंत्री
तक उनसे सलाह मशवरा करते ,जोगेश्वर गर्ग ने जसवंत सिंह राजस्थानी
संस्कृति और परम्पराओं का प्रारूप बताते हुए कहा की राजस्थानी संस्कृति
,भाषा ,और परम्पराओं लगाव अनुकरणीय था। जसवंत सिंह श्रद्धांजलि अर्पित
कर प्रदेश लोग प्रतिदिन पहुंच रहे ,वरिष्ठ पत्रकार श्रीपाल शक्तावत ने
मानवेन्द्र सिंह से मिल शोक संवेदना प्रकट की , जैसलमेर से जिला फुटबॉल
संघ संयोजक चंदन सिंह भाटी,सचिव मांगीलाल सोलंकी ,कोषाध्यक्ष राजेंद्र
सिंह चौहान ,पार्षद देवी सिंह चौहान ,करण सिंह दैया ,बायतु से पूर्व
सरपंच हनुमान बेनीवाल ,रतनाराम चौधरी ,चौहटन से रतन सिंह बाखासर ,सहित कई
लोगों ने दाता को श्रद्धांजलि अर्पित की।