बाड़मेर बाड़मेर के भामाशाह और समाज सेवी नवल किशोर गोदारा ने सोमवार को
नंदी गौशाला में गायों के लिए ग्यारह लाख रूपये का सहयोग किया ,समाज
सेवी गोदारा ने ग्यारह लाख का चेक विधायक मेवाराम जैन की उपस्थिति में
सभापति दिलीप माली को सुपुर्द किया ,मेवाराम जैन ने गोदारा की तारीफ
करते हुए कहा की जिले शिक्षा ,स्वास्थ्य ,स्वच्छता गौ सेवा लिए आगे आकर
अनुकरणीय उदाहरण पेश किया ,गोदारा मानव सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं
,कई वर्षों से सिंचित धन का सदुपयोग मानव कल्याण के साथ पशु कल्याण के
लिए कर रहे हैं ,विधायक ने गोदारा का आभार जताया