जैसलमेर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा नगर परिषद के तत्वाधान में
सोमवार शाम चार बजे कच्ची बस्ती गफ्फूर भट्टा, मलका प्रोल,कलाकार कॉलोनी
के तीन वार्डो में कोरोना सरंक्षण जन जागरण अभियान प्रभारी मुख्य
कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में चलाया गया।सीईओ ने पैदल मार्च
के साथ घर घर मास्क की अनिवार्यता की जानकारी दी।।सीईओ ने अपने हाथों से
बिना मास्क पहने बड़े,बुजुर्गों और बच्चो को मास्क पहनाए।।जगह जगह
जागरूकता के पोस्टर,बैनर लगाए।।लोगो ने जिला प्रशासन के प्रयासो की
सराहना की।।लोगो ने शपथ ली कि बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलेंगे न ही
किसी सदस्य को निकलने देंगे। थानाधिकारी बलवंत राम गोठवाल,सहायक अभियंता
पुरखाराम वर्न, पार्षद देवी सिंह चौहान,राजेन्द्र सिंह चौहान,कैलाश
चन्द्र,नीरज बंसल,पुलिस विभाग के दमाराम,जोगेंद्र सहित बड़ी तादाद में
लोगों ने जागरूकता अभियान में शिरकत की।।