प्रदेश में जंगलराज-देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 9 अक्टूबर।
करोली जिले के सपोटरा इलाके में पुजारी बाबूलाल वैष्णव की जलाकर हत्या करने के मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पौने दो साल से प्रदेश में सरकार का नहीं बल्कि दबंगों का एकछत्र जंगलराज है। बाहुबली बेखौफ एक के बाद एक हत्या, मारपीट, लूट, बलात्कार, गैंगरेप जैसी घटनाओं को अंजाम देने में मशगूल है जबकि सरकार बेबस दिखाई पड रही है। इन सबके चलते सरकार और कानून दोनों पर से प्रदेश की जनता का विश्वास उठ चुका है।
देवनानी ने कहा कि पुजारी की हत्या निश्चित ही निंदनीय है। ऐसी घटनाएं राज्य के गृह विभाग की अकर्मण्यता का उदाहरण है। चुनावों के समय कांग्रेस ने जो भयमुक्त राजस्थान का नारा दिया था वह अब भययुक्त राजस्थान में बदलता जा रहा है। प्रदेश अराजकता के ढेर पर खडा है। सरकार की उदासिनता के चलते राज्य में जातीय संघर्ष को बढावा मिल रहा है। सरकार और कानून को लेकर दबंगों में कोई भय नहीं है। महिलाएं, बच्चें और बूढे कोई भी सुरक्षित नहीं है। आए दिन दुष्कर्म, बलात्कार, गैंगरेप आदि घटनाएं होने से महिलाओं और बच्चियों अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है।
देवनानी ने कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य ही है कि यहां आपराधिक घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है जबकि सरकार होटलों के एससी कमरों में बैठकर पौने दो साल की उपलब्धियों की झूठी पठकथा लिख रही है। गृहविभाग का अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री के पास है। उन्हें अन्य राज्यों में हो रहे घटनाओं तो दिख रही है लेकिन राज्य में हो रही घटनाओं को रोकने की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं है। बेखौफ दबंगों की ओर से प्रदेश में पुजारी को जिंदा जला दिया जाता है। देवनानी ने मुख्यमंत्री से पुजारी की हत्या में लिप्त सभी गुनहगारों को गिरफ्तार करने और उन्हें कडी से कडी सजा दिलाने की मांग की है।

error: Content is protected !!