जवाहर फाउंडेशन द्वारा जन आंदोलन में सक्रिय सहभागिता

अजमेर ! जिला रसद अधिकारी श्री अंकित प्रचार ने कहा कि मास्क ही वैक्सीन है।
रसद अधिकारी प्रचार फव्वारे चौराहे पर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जन आंदोलन जागरूकता अभियान के तहत जवाहर फाउंडेशन एवं राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन के प्रतिनिधियों से औपचारिक संवाद कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकले।
रसद अधिकारी पचार ने फव्वारा चौराहे पर बिना बिना मास्क लगाए लोगों को समझाइश की एवं जवाहर फाउंडेशन के मास्क वितरित किए। इस अवसर पर पूर्वांचल जन चेतना समिति के महासचिव शिव कुमार बंसल राजस्थान शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय सोनीे़ के नेतृत्व में श्री सौरभ यादव श्री मेघ सिंह चौहान, श्री रघुवीर कच्छावा,श्री महेंद्र बुन्देल,श्री हरेंद्र शर्मा,श्री सुरेंद्र यादव,श्री खेमराज मीणा, श्री मदन रावत,श्री तुलसी राम कुमावत राधाकृष्णन शिक्षिका सेना से श्रीमती सुनीता भाटी,सरोज कुमावत,दीपिका शर्मा,मधुमती पाराशर ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए आमजन से समझाइश कर मास्क बाटें ।
कोविड 19 संक्रमण के बचाव के लिए चलाए जा रहे जन आंदोलन नो मास्क नो एंट्री के तहत जिला प्रशासन के जागरूकता अभियान में जवाहर फाउंडेशन एवं पूर्वांचल जन चेतना समिति द्वारा आज सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नाका मदार चुंगी चौकी नाका मदार शॉपिंग सेंटर अलवर गेट चौराहा भगवान गंज रिलायंस फ्रेश वैशाली नगर प्रेम प्रकाश आश्रम एवं स्टीफन चौराहा पर व्यापक जनसंपर्क कर लोगों को कोविड19 संक्रमण के बचाव के लिए मास्क पहनने के प्रति जागरूक किया एवं निर्धन असहाय दिहाड़ी मजदूरों एवं जरूरतमंदों को 400 से अधिक मास्क वितरित किए।
जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार पूर्वांचल जन चेतना समिति के सहयोग से नो मास्क नो एंट्री के बैनर सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक स्थान,सरकारी विघालय राजकीय डिस्पेंसरी पुलिस थाना एवं पुलिस चौकियों पर लगाने का शुभारंभ किया।अजमेर शहर में आज 50 से अधिक बैनर लगाकर आम जनों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की टीम के साथ टीम जवाहर फाउंडेशन के श्री राजेंद्र गोयल एवं श्री शिव कुमार बंसल के नेतृत्व में श्री सौरभ यादव श्री निखिल टंडन श्री राव तुषार सिंह यादव श्री विजय सोनी श्री जूलियस क्लेमेंट श्री नरेंद्र तुनवाल श्री मामराज सेन श्री लोकेश चारण श्री सुनील धानका श्री चंद्रेश सुनिया श्री विनोद नकवाल श्री सूरज हरियाला श्री विष्णु गौड़ आदि ने जिला प्रशासन की टीम के साथ सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए आम जनों को जागरूक किया एवं मास्क वितरित किए।

error: Content is protected !!