भारत विकास परिषद युवा शाखा अजमेर कराएगी सामूहिक सरल विवाह

भारत विकास परिषद युवा शाखा अजमेर सामुहिक सरल विवाह का आयोजन करेगा उसके लिए एक बैठक का आयोजन शाखा अध्यक्ष तरुण मीनावत की अध्यक्षता में किया गया जहां चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि आगामी 1 दिसंबर को सरल विवाह का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम में पूर्ण रूप से सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम संपादित होगा।
शाखा संरक्षक संदीप गोयल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के लिए कार्यभार का विभाजन किया गया है कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी सुमित टाक और सहसंयोजक की जिम्मेदारी अविनाश अग्रवाल को दी गई है इसी प्रकार एक कोर कमेटी का गठन भी किया गया है जहां कमेटी में विकास पालीवाल ,आलोक महेश्वरी, रितेश गर्ग ,लोकेश बंसल और पीएम मंगल को जिम्मेदारी दी गई है।
सचिव अनुज गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में निशक्त परिवार के जोड़ों का सरल विवाह किया जाएगा इस हेतु समाज के भामाशाह से मदद भी ली जाएगी।
आज की बैठक में रौनक सोगानी,मोहित बंसल, संजय मकवाना, मितेश सिंघल, स्वपनिल राठौड, मनीष बंसल, बंटी कच्छावा, कमल जैन, संजय गोयल, घनश्याम अग्रवाल, सपना बंसल, ज्योती कच्छावा, तनु गोयल, ईशा गोयल,किरण बिन्दल, अनु जैन , अन्शुमा अग्रवाल सहित सदस्य उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!