अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन जी की 5144वीं जयंती पर अजमेर में आज ऑनलाइन ड्राइंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समाज के अशोक पंसारी एवं सतीश बंसल ने बतया की इस समाज के आई टी एक्सपर्ट मनीष गोयल एवं अनुपम गोयल के संचालन में सभी प्रतियोगिताएं को ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। आज ड्राइंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे समाज के बच्चो, महिलाओं सहित हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
ऑनलाइन प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए मनीष गोयल एवं अनुपम गोयल ने बतया की आज की प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में 150 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया।
इसी कड़ी में कल बच्चो की ऑनलाइन डांस एवं एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमे 03 वर्गों में समाजबंधु भाग ले सकेंगे।
ऑनलाइन प्रतियोगिताएं की प्रविष्टि के लिए आज एंट्री बंद हो चुकी है।
इसी प्रकार श्री अग्रवंशज संसथान द्वारा सीताराम बाजार स्थित संस्था कार्यालय का बाहर जरुरदमन्द लोगों को भोजन का वितरण किया जाएगा।
अजमेर शहर में अग्रसेन जयंती के समारोह में पहली कल के दिन को गौ सेवा दिवस के रूप में बनाया जायेगा जिसमे लोगहल रोड स्तिथ श्री पुष्कार गौ आदि पशुशाला में की ग्यारस के दिन प्रातः 7 बजे से लक्ष्मी विष्णु सुरभि यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। जिसमे हवन के समय होलीधड़ा के सत्यनारायण मंदिर से सत्यनारायण भगवान् की सवारी पधारेगी।
इसके अलावा अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा अजमेर शहर की सभी गौशालाओं में गौ माता का पूजन कर उनके भोजन हेतु हरे चारे, गूढ़, बाटा आदि की व्यवस्था करी जाएगी। जिसमे श्री अग्रवंशज संसथान द्वारा श्री पुष्कार गौ आदि पशुशाला में, सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा कांजी हाउस में, अग्रोहा बंधू पश्चिम क्षेत्र द्वारा श्री आनंद गोपाल गोशाला नागफनी में, अग्रवाल समाज अजमेर द्वारा श्री सीता गौशाला पहाड़गंज में गौ माता का पूजन एवं गौ माता के भोजन की व्यवस्था करि जाएगी।
श्री अग्रवाल सेवा संसथान द्वारा अजमेर शहर में विभिन्न स्थानों पर कल से 04 दिन के लिए कोरोना महामारी से लड़ने के लिए रोगप्रतिरोधक काढ़े की व्यवस्था करि जाएगी। जिसमे श्री लक्ष्मी मोबाइल महादेव का ढाबा, श्री राजेंद्र ट्रेडिंग कंपनी सीताराम बाजार, सोनी जी की नसिया के पास तथा घांस कटला में श्री अग्रवाल सेवा संसथान कार्यालय के बहार वितरण काढ़ा किया जायेगा।
गौ सेवा कार्यों में पहुंचने के लिए सतीश बंसल, अशोक पंसारी, महेंद्र जैन मित्तल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, प्रदीप बंसल, शैलेन्द्र अग्रवाल, सुशिल कंदोई, प्रवीण अग्रवाल, दिनेश जैन, राजेंद्र मंगल, सुनील गोयल, सी के गुप्ता, लक्ष्मी नारायण हटूका, नवनीत परनामी, संजय अत्तार, गिरराज अग्रवाल, हेमंत तायल, मनीष गोयल, देवेंद्र गुप्ता,संदीप बंसल, मनोज गर्ग। अनुपम गोयल, शिव शंकर अग्रवाल आदि ने अपनी अपनी संस्थाओं के सदस्यों और सभी समाज बंधुओं को कल शहर की सभी गौशालाओं में पहुंचने की अपील करि है। साथ ही इन सभी का गौ सेवा दिवस पर गौ माता सेवा में पूर्ण सहयोग रहेगा।