अ.भा.वि.प महानगर मंत्री आसुराम डूकिया और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर ईकाई सचिव मनीष कुमार खारोल के नेतृत्व में अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थीयो की परीक्षा संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा
महानगर मंत्री आसुराम डूकिया ने बताया कि अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी यो का कम्पनीयो में प्लेसमेंट हो गया परन्तु परीक्षा तिथि घोषित न होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है ।
ईकाई सचिव मनीष कुमार खारोल ने बताया परीक्षा तिथि घोषित न होने के कारण अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी यो को अन्यत्र किसी कालेज या विश्वविद्यालयो में प्रवेश संबंधित समस्या आ रही है , साथ ही यह भी बताया कि परीक्षा तिथि घोषित न होने के कारण विद्यार्थीयो को अपने स्वास्थ्य की चिंता को मजबूरन खूँटी पर टांग कर महामारी से ग्रस्त अजमेर शहर में रहना पड रहा है ।
परीक्षा नियंत्रक महोदय ने मौखिक रूप से आश्वस्त किया 3 दिन में परीक्षा टाइम टेबल घोषित कर दिया जाएगा
छात्र नेता दिनेश चौधरी ने बताया कि नवीन विभागों में आनलान प्रवेश प्रक्रिया पुनः प्रारंभ किया जाए जिससे वंचित छात्रों को मौका मिल सके ।
इस दौरान महानगर संगठन मंत्री महीपाल देवडा,छात्र नेता विकास चौधरी ,छात्र नेता पियुष पारीक,मीनल महीपाल गोदारा, जितेन्द्र पंवार अन्य उपस्थित थे ।