अजमेर दिनांक 25/11/2020 अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल व प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता के अचानक चले जाने से पार्टी के लिए अपूर्तनीय क्षति बताया जिसकी भरपाई होना संभव नहीं। स्व. पटेल ने कांग्रेस पार्टी के लिए जीवनपर्यंत कार्य किया, वे एक कुशल वक्ता व राजनीतिज्ञ थे जिनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
दुःख व्यक्त करने वालों में फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, सीए प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल, मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता, मो. हनीफ अंसारी, प्रेमसिंह गौड़, शरद कपूर, प्रह्लाद माथुर, सुदेश पाटनी आदि हैं।
सीए विकास अग्रवाल
निवर्तमान जिलाध्यक्ष सीए प्रकोष्ठ
अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी।