कांग्रेस सरकार ने पंचायतों के बजट पर चलाई कैंचीःदेवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 25 नवम्बर। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर पंचायतों के बजट पर कैंची चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकार को क्षेत्र के विकास से कोई सरोकार नहीं है। मुख्यमंत्री गहलोत ने लगातार दो बजटों में पंचायतराज संस्थाओं के लिए घोषित बजट में भी बाद में कटौति कर दी जिससे ग्रामीण क्षेत्र का विकास ठप्प हो गया ।
देवनानी ने कहा कि कांग्रेस के दो वर्ष के शासन में ना तो किसानों को पूरी बिजली मिल रही है और ना ही ग्रामवासियों को पीने का पानी मिल पा रहा है। क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण तो दूर की बात है बल्कि बारिश के कारण उखड़ी संड़कों पर पेचवर्क तक नहीं हो पाए है। ग्रामीण क्षेत्र की स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त पड़े है वहीं सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक व आवश्यक संसाधनों की कमी है।
उन्होंने यह भी कहा कि गहलोत सरकार द्वारा पंचायत संस्थाओं की उपेक्षा करने तथा मनमाने तरीके से वार्डो का परिसीमन कराये जाने का जवाब देने का सही समय आ गया है। पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों हेतु होने जा रहे चुनाव में जनता कांग्रेस को उसकी नीति व नियत का जवाब अवश्य देगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करी कि जिस प्रकार आज पूरे देश में भाजपा के पक्ष का माहौल है उसी प्रकार पंचायतराज चुनाव में क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को ही अपना अमूल्य वोट दे।
देवनानी ने ग्रामवासियों से अपील करी कि अजयसर पंचायत समिति सदस्य हेतु भाजपा प्रत्याशी फरजाना व जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी मेघना कलोसिया तथा माकड़वाली पंचायत से भाजपा प्रत्याशी अरूणा टांक व हाथीखेडा पंचायत से गुलाबसिंह एवं जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी ओम प्रकाश भडाणा को ही अपना अमूल्य वोट व समर्थन दे।

error: Content is protected !!