केकड़ी 26 नवंबर(पवन राठी) आज अल सुबह निकटवर्ती ग्राम ताजपुरा में एक बाड़े में आकाशीय बिजली गिरने से 10 ट्रॉलीचारा जलकर खाक हो गया।
बाड़े में आग लगने की खबर पर पूरे गाँव मे अफरा तफरी मच गई और ग्रामीणों ने आग बुझाने के जतन प्रारम्भ कर दिए।सरवाड़ अग्नि शमन गाड़ी को फ़ोन किया गया अग्नि शमन गाड़ी ने मौके पर पंहुच कर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।ग्रामीण रामेश्वर खारोल के बाड़े में बिजली गिरी थी जिससे बाड़े में रखे चारे ने आग पकड़ ली।जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।घटना स्थल पर ग्रामीणों को भीड़ जमा हो गई और सभी ने मिलकर आग पर काबू पाने का उपलब्ध संसाधनो से प्रयास किया पर वे सफल नही हो पाये ।सरवाड़ से पंहुचे अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।