केकड़ी 5 दिसंबर (पवन राठी) केकड़ी उपखंड के गांव गुलगाव में आज अलसुबह एक संदिग्ध इंनोवा कार नजर आने पर सरपंच सहित ग्रामीणों ने कार को रोक लिया।कार रुकते ही कार चालक मौका देख घटना स्थल से फरार होने में कामयाब रहा। सरपंच और ग्रामीणों ने मौके की नजाकत और कार में भरे अवैध डोडा पोस्त से भरे कट्टे देखकर तत्त्काल केकड़ी पुलिस को सूचना दी।केकड़ी पुलिस ने मौके पर जाकर कार की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए।कार में डोडा पोस्त से भरे कट्टे थे।केकड़ी पुलिस सारे माल को जप्त करके कार को भी केकड़ी थाने ले आयी।पुलिस द्वारा जांच जारी है।कार के नंबर के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।समाचार लिखे जाने तक कोई FIR केकड़ी पुलिस द्वारा दर्ज नही की गई है।