अजमेर में 250 सीटों के मेडिकल कॉलेज की स्थापना के निर्णय को बताया मील का पत्थर।
अजमेर दिनांक 05/12/2020 अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल व प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की अजमेर को सौगात के रूप में 250 सीटों का मेडिकल कॉलेज जो शीघ्र ही कायड़ में बनने जा रहा है, का आभार व्यक्त किया। एक औऱ मेडिकल कॉलेज की अजमेर में स्थापना होने से मेडिकल छात्रों को इसका बहुत फायदा प्राप्त होगा और मेडिकल में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को 250 सीटों का अतिरिक्त इज़ाफ़ा होने से सीधा फायदा होगा। साथ ही अजमेर की जनता को अजमेर की चरमराई चिकित्सा व्यवस्था से मुक्ति मिलने की उम्मीद भी जागी है। अजमेर की जनता को अत्याधुनिक चिकित्सा व्यवस्था स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी जिसका सम्मानीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा का पत्र व ईमेल भेजकर आभार व्यक्त किया। आभार व्यक्त करने वालों में फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, सीए प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल, मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता, मो. हनीफ अंसारी, प्रेमसिंह गौड़, शरद कपूर, प्रह्लाद माथुर, सुदेश पाटनी आदि हैं।
सीए विकास अग्रवाल
पूर्व जिलाध्यक्ष, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी, सीए प्रकोष्ठ, अजमेर।