वेबीनार आयोजित कर वक्ताओं का मार्गदर्शन
6 दिसम्बर- सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के माध्यम से भारतीय सिन्धु सभा ने देश भर में सभी को जोडकर सेवा कार्य किये हैं ऐसे विचार भारतीय सिन्धु सभा की ओर से ’वतन जे वाधारे लाए तनमन धन सां भागीदार’ विषय पर आयोजित वेबीनार में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने प्रकट किये। सभा की ओर से 2018 में जयपुर आयोजित सिन्धु महाकुम्भ में सिन्धी विश्वविद्यालय, दूरदर्शन पर सिन्धी चैनल, चेटीचण्ड पर राष्ट्रीय अवकाश, सिन्धु संस्कृति की राष्ट्रीय स्मारक, गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर सिन्धु संस्कृति की झांकी को सम्मिलित करने के लिये भारत सरकार से निरंतर पत्राचार हो रहा है जिसमें शीघ्र ही शिष्टमण्डल केन्द्रीय मंत्री से नई दिल्ली मिलेगा। भारत सरकार की ओर से सिन्ध से आये हिन्दुओं को नागरिकता प्रदान करने पर भी आभार प्रकट किया।
गुजरात प्रदेशाध्यक्ष मुकेश लख्याणी ने कहा कि सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा के आयोजन से देश दुनिया के कार्यकर्ता जुडकर सेवा कर रहे हैं और 25 वर्ष पूर्ण होने पर 2021 में सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन लेह लद्धाख में किया जा रहा है।
छतीसगढ प्रदेशाध्यक्ष कन्हैयालाल छुगाणी ने कहा कि सिन्धु सभा अपने नियमित कार्यक्रमों के अलावा जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री व विद्यार्थियों को शिक्षण में भी सहयोग दे रहे है। मातृशक्ति व युवाओं में भी संगठन की ईकाईयां गठित की गई है।
राजकोट के अध्यक्ष एडवोकेट जितेश पुरवाणी ने कहा कि जी.सी.टी. के माध्यम से समय पर कर चुकाकर देश सेवा करना हमारा दायित्व है व उसके सरल नियमों की जानकारी दी। भावनगर के आशीष राजाई ने समाज के हर वर्ग को सरकारी योजनाओं से जोडने की जानकारी देते हुये उनका विवरण उपलब्ध करवाने के प्रयासों पर चर्चा की। मध्यप्रदेश अध्यक्ष शिवा कोटवाणी ने भी विचार प्रकट किये।
वेबीनार का सचंालन भगवानदास जेठवाणी ने किया।
(दीपेश सामनाणी)
प्रदेश महामंत्री, मो.9460725909