अजमेर ।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर किसानों के समर्थन में भारत बंद के दौरान आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ जुड़े चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किसान आंदोलन का समर्थन किया।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित ने बताया कि चिकित्सकों की एक टोली ने आज अजमेर शहर में घूम कर किसानों के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क कर शांतिपूर्ण तरीके से दुकानें बंद करवाएं एवं चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित प्रदेश महासचिव डॉ जी एस बुंदेला जिला अध्यक्ष डॉ मयंक सुभम डॉ सतीश शर्मा डॉ सुरेश गर्ग वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र गोयल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल पार्षद गणेश चौहान रोहित चौहान नरेंद्र तुनवाल तुषार यादव राकेश गुर्जर दुर्गा प्रसाद कश्यप आदि ने अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित अजमेर बंद में सहयोग किया ! चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किसानों के समर्थन में अजमेर बंद को सफल बनाने में सहयोग करने पर सभी का आभार व्यक्त किया।