केकड़ी 8 दिसंबर (पवन राठी)राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका केकड़ी द्वारा आज दिनांक 8 दिसंबर को नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत रैली निकाली गई रैली बिजासन माता मंदिर विद्युत विभाग कार्यालय राजपूत छात्रावास सार्वजनिक निर्माण विभाग यूनियन बैंक सहारा इंडिया कार्यालय होते हुए पालिका परिसर पंहुच सम्पन्न हुई।रैली के दौरान राहगीरो मोहल्ले वासियो दुकानदारो को जन प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण विजय नारायण शर्मा द्वारा मास्क वितरित किये जाकर हमेशा उनके उपयोग की समझाइश की गई।पालिका टीम द्वारा घरो पर नो मास्क नो एंट्री के पोस्टर व स्टीकर चिपकाये गए। पालिका की टीम सफेद टी शर्ट पहने टोपी लगाए हाथो में नो मास्क नो एंट्री की तख्तियां व बैनर लिए सोशल डिस्टेंसिनग का पालन करते हुए चल रही थी।
आज 45 मास्क वितरित किये गए एवम 25 स्टीकर व पोस्टर चिपकाये गए 250 लोगो को समझाइश की गई।
पालिका टीम में कनिष्ठ अभियंता लेखराम बैरवा सहायक लेखाधिकारी देवीलाल वर्मा रामगोपाल डांगा शब्बीर अहमद सोहन सिंह गौड़ विमल कुमार दाधीच शशिकांत दाधीच राकेश कुमार पारीक रविन्द्र पाराशर मैनुद्दीन शेख विक्रम सिंह अमरचंद जाट महावीर प्रसाद शर्मा सुरेंद्र सिंह भाग चंद सैनी कैलाश चंद बुनकर मनीष कटारिया सत्यनारायण सैनी विनोद साहू रथ चालक विश्वामित्र टेम्पो चालक घीसालाल पालिका जमादार व अन्य कार्मिक सम्मिलित थे।