ठेले चालकों के खिलाफ कार्यवाही ना करने की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने जिलाधीश व नगर निगम आयुक्त खुशाल यादव से अजमेर शहर के अंदर जितने भी ठेले चालक है उनके खिलाफ कार्यवाही ना करने की मांग की है।
कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने कहा कि लगभग 9 माह से इन ठेले चलाने वालों को आर्थिक परेशानी से रूबरू होना पड़ रहा है। इनके धंधे पानी पूरी तरह से बंद पड़े हुए है आज भी प्रशासन द्वारा इन्हें छह 6:30 बजे ठेले बंद करने के आदेश दे दिए जाते हैं। अपने परिवार को बड़ी मुश्किल से यह लोग चला रहे हैं। ऐसे में सरकार को इनके उनके परिवार के लिए कोई अच्छी योजना बनानी चाहिए जितने भी वेंडिंग जोन हैं, उनमें इन को खड़ा करने की अच्छी से व्यवस्था होनी चाहिए। शैलेश गुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि निगम के कर्मचारी अधिकारी इन ठेले वालों के खिलाफ तो आए दिन कार्यवाही करते हैं, परंतु अजमेर शहर के अंदर खुलेआम बिना नियमों की पालना करें। बड़े-बड़े अवैध कॉन्प्लेक्स बन रहे हैं शोरूम, होटले बन गई है उनके खिलाफ कभी भी आला अधिकारी ने कोई कठोर कार्रवाई नहीं की। शैलेश गुप्ता ने कहा कि अगर ठेले वालों से यातायात एवं किसी को परेशानी हो तो उनके लिए स्थान तय किया जाए आए दिन निगम के कर्मचारी उनके सामान उठा लाते हैं जिनको रकम देकर के यह लोग आते हैं, उनके लिए संभव नहीं है। प्रशासन इनके लिए वेंडिंग जोन की व्यवस्था करें जिससे इनका व्यवसाय भी अच्छे से हो और आम जनता को भी परेशानी ना हो, साथ ही जितने भी अवैध होटल ,शोरूम, कॉम्प्लेक्स, आदि बन गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करें। आज इन अवैध! निर्माण कर्ताओं के कारण। सड़कें गलियां बन गई, हर घड़ी गलियां पगडंडी या बन गई है। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड गलियों में जा नहीं सकती। इस संदर्भ में शैलेश गुप्ता के द्वारा मुख्यमंत्री, स्वायत्त शासन मंत्री, एवं राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

error: Content is protected !!