सभी विभागों के अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित करने की मांग

अजमेर दिनांक 14/12/2020 अजमेर शहर व्यापार महासंघ के एक शिष्टमंडल ने विगत कुछ दिनों पूर्व महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में मुलाकात कर विभिन्न सरकारी महकमों के अधिकारियों के साथ शहर की प्रमुख समस्याओं के निराकरण के लिए एक कार्यशाला आयोजित करने का निवेदन किया था जिसमे अजमेर शहर की प्रमुख समस्याओं पर ज्ञापन देकर भी ज़िलाधीश का ध्यान आकर्षित किया था।
महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया कि प्रायोजित कार्यशाला में जिलाधीश राजपुरोहित से यह भी निवेदन किया था कि उसमें महासंघ के पदाधिकारीगण भी भाग लेंगे ताकि शहर की प्रमुख समस्याओं को सभी अधिकारियों के समक्ष रखा जाए ताकि कार्यशाला आयोजित करने का मकसद सफल हो सके। प्रवक्ता अग्रवाल ने बताया कि उस समय जिला पंचायत के चुनावों की व्यस्तता के चलते जिलाधीश द्वारा महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि जिला पंचायत चुनावों के बाद शीघ्र ही उक्त कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में आज जिलाधीश को एक पत्र व ईमेल भेजकर माँग की है कि चूंकि अब उक्त चुनाव पूर्ण हो चुके हैं और उनके परिणाम भी आ गए हैं लिहाजा अब शहर की प्रमुख समस्याओं पर ध्यान देना और उन्हें दूर करना नितांत आवश्यक है। प्रवक्ता गंगवाल ने पत्र में उल्लेख किया कि समस्त विभागों जिसमे यातायात, विद्युत, जल, नगर निगम, नगर सुधार न्यास के अधिकारियों की एक कार्यशाला अविलंब प्रायोजित करने का श्रम करें। इस संबंध में महासंघ के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आज महासंघ के केसर गंज स्थित कार्यालय पर होगी।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ।
मोबाइल: 9829535678

error: Content is protected !!