केन्द्र सरकार के कानों तक जू तक नहीं रेंग रही

देश भर के किसान आज दिल्ली में अपनी मांगो को लेकर कड़कती ठंड में सड़कों पर डेरा डाले है लेकिन केन्द्र सरकार के कानों तक जू तक नहीं रेंग रही है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मीना त्यागी का कहना है कि अपनी मांगो को लेकर किसानो के आहृवान पर देश भर के लोग अपने अपने स्तर पर अनशन कर रहे है। उसी के समर्थन मे आज दिनांक 14/12/2020 को जिला पार्टी कार्यालय पर भी आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में 10 से 5 बजे तक सामुहिक अनशन रखा गया।
साथ ही पार्टी कार्यकर्ता “मैरी थाली है खाली, क्युकि किसान का हक है अधूरा” स्लोगन के साथ धरना स्थल पर बेठे।
धरने पर बैठने वालों मे जिला अध्यक्ष मीना त्यागी,पार्टी सचिव चन्द्र बालानी जी, महिला जिला अध्यक्ष पूजा तोलवानी,जिला उपाध्यक्ष देवांशू भट्टाचार्य, यूथ जिला अध्यक्ष,राजवीर,किशनगढ़ जिला अध्यक्ष हरी शंकर शर्मा,पार्टी सदस्य दिनेश राव, ऋचा मेंठानी,प्रीतम, प्रशान्त,वंदना गुलाटी, सुलोचना रावत रहे।

मीना त्यागी
जिला अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी
अजमेर।

error: Content is protected !!