सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक आयुष तिवारी पश्चिमी सरहद के पांच दिवसीय दौरे पर

जैसलमेर सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक आयुष मनी तिवारी अपने पांच
दिवसीय दौरे पर जैसलमेर आए है। इस दौरान वे सेक्टर मुख्यालय उत्तर व
दक्षिण की सीमा चौकियों का भ्रमण करेंगे। सीमावर्ती क्षेत्रों की यह
यात्रा 17 दिसंबर से शुरू हुई है जो 22 दिसंबर तक चलेगी। यात्रा के दौरान
वह भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा एवं सीमा पर रहने
वाले लोगों के साथ बातचीत करने के अलावा दिन और रात के समय के लिए सीमा
सुरक्षा तंत्र और निगरानी ग्रिड का निरीक्षण करेंगे।

सामरिक एवं रणनीतिक तौर पर बहुत ही महत्वपूर्ण शाहगढ और किशनगढ सीमा
क्षेत्रों का दौरा करेंगे। हाल ही में घटनाओं में देखा गया कि पाकिस्तान
की तरफ से भारतीय क्षेत्र में अज्ञात उड़ने वाली वस्तुएं और कुछ
पाकिस्तानी सेना के वायरलेस संचार के संवरोधन है। महानिरीक्षक सीमावर्ती
अवसरंचना, सीमा तारबंदी, सीमा पर रोशनी की समीक्षा करेंगे और सीमा
सुरक्षा ग्रिड के लिए अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे।

सीमा पर महिला जवानों और अधिकारियों की तैनाती के साथ वहां उनकी आवास
सुविधा तथा अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया जाएगा। रिपोर्ट में आया है कि
पाकिस्तान रेंजर्स पुराने बंकरों की मरम्मत कर रहे हैं और हाल के दिनों
में शाहगढ़ और किशनगढ़ बॉर्डर के सामने नए बंकरों का निर्माण कर रहे हंै।
जिस पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बीएसएफ के डाबला कैंपस में
अधिकारियों की बैठक ली। सीमा से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
इसके बाद आईजी ने साउथ डीआईजी आनंद सिंह तक्षक के साथ बॉर्डर पर रात के
समय निगरानी जांच करने के लिए रवाना हुए और बाड़मेर की सीमा से सटे

error: Content is protected !!