जैसलमेर को इक्यावन चिकित्सकों की सौगात ,जनता को राहत की उम्मीदें

जैसलमेर पश्चिमी सरहदी जैसलमेर जिले को राज्य सरकार ने एक बार फिर
स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए इक्यावन चिकित्सकों को
नियुक्ति दी हैं। इन इक्यावन चिकित्सकों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
अधिकारी डॉ कुणाल साहू ने जिले स्वास्थ्य केंद्रों पर पदस्थापित कर
पदभार ग्रहण करवा लिया ,एक साथ इक्यावन चिकित्सक जैसलमेर जिले को पहली
बार मिले हैं ,इक्यावन चिकित्सक ग्रामीण अंचलों में नियुक्त होने के बाद
आमजन को राहत मिलने की उम्मीद हैं ,

लम्बे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिले में इक्यावन चिकित्सक
नियुक्ति के बाद सेवाओं में सुधार की आस बंधी हैं ,जबकि हालात यह थे की
जैसलमेर की नब्बे फीसदी स्वास्थ्य केंद्र चिकिसक विहीन थे ,ग्रामीणों को
छोटी बीमारी में जैसलमेर आना पड़ता था या जोधपुर जाना पड़ता था ,गत महीनो
मेंकरीब पचास चिकित्सक पहले भी मिले हैं मगर उनमे अधिकांश स्थानांतरण
करवाकर जा चुके हैं ,जिला मुख्यालय स्थित जिले के एक मात्र जवाहर
चिकित्सालय में कोरोना काल में राज्य सरकार द्वारा निदेशालय में आदेशों
की प्रतीक्षा बैठे तीस चिकित्सक लगाए थे , विशेषज्ञ चिकित्सकों
नियुक्ति के बाद सुधार की उम्मीदें जगी थी ,एक माह तक तो सब कुछ ठीक ठाक
रहा ,इसके बाद अधिकांश चिकित्सक स्थानांतरण करवा कर चले गए, बाकि रहे उन
चिकित्सकों की बदौलत जवाहर हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं में कुछ हद तक
सुधार आया हैं ,छोटे बड़े ऑपरेशन अब यहीं होने लगे हैं ,जबकि पहले छोटी
बीमारी में मरीज को जोधपुर रेफर किया जाता रहा हैं ,रेफर करने का
सिलसिला कुछ हद तक थमा हैं ,इन चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद वर्षों से
बंद पड़े स्वास्थ्य केन्द्रो के ताले खुलने की उम्मीद हैं।

जिले को मिले 51 डॉक्टर, इसमें सिर्फ 5 चिकित्स ही जैसलमेर के निवासी

नई भर्ती में 5-6 चिकित्सक स्थानीय भी है। इनके जैसलमेर में ज्वॉइन करने
से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ये यहां से तबादला नहीं करवाएंगे। पूर्व
में जब कभी भी यहां ज्वॉइनिंग नहीं करने वाले चिकित्सकों की बात आती तो
समस्या का एक ही समाधान बताया जाता कि जब तक स्थानीय युवा चिकित्सक नहीं
बनेंगे तब तक इस समस्या का समाधान नहीं होगा। इस बार कुछ अभ्यर्थी
स्थानीय हैं जिन पर यहां टिके रहने का भरोसा है।

जैसलमेर में लम्बे समय से चिकित्सकों की कमी महसूस की जा रही थी ,नए
चिकित्सकों की भर्ती के साथ राज्य सरकार से जिले के लिए चिकित्सकों की
मांग राखी थी जिसे सरकार ने प्राथमिकता से पूरा कर इक्यावन चिकित्सक
जैसलमेर में नियुक्त कर आम आदमी को राहत प्रदान की ,साले मोहम्मद
,केबिनेट मंत्री राज्य सरकार

प्रदेश में सलेक्ट हुए नए चिकित्सकों को अलग अलग जगह ज्वॉइनिंग दी गई है
जिसमें से जैसलमेर को भी 51 चिकित्सक मिले हैं। इनके यहां आने से जैसलमेर
की चिकित्सा व्यवस्थाएं सुदृढ़ होगी।
डॉ. कुणाल साहू, सीएमएचओ, जैसलमेर

error: Content is protected !!