राजनैतिक नियुक्तियां शीघ्र करने की मांग

अजमेर दिनांक 20/12/2020 अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल व प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन व पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा को पत्र व ईमेल भेजकर राज्य और जिले में होने वाली राजनैतिक नियुक्तियां शीघ्र करने की मांग की है।
गंगवाल व अग्रवाल ने लिखे पत्र व ईमेल में बताया कि कार्यकर्ताओं का हौंसला अफजाई करने के लिए जमीन से जुड़े सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं को राजनैतिक नियुक्तियों में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी देने की मांग की है। लिखे पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि राज्य में चुनाव हुए 2 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं जबकि कई नियुक्तियां वाले पद रिक्त पड़े हैं जिससे कार्यकर्ताओं में हताशा है। अतः कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए नियुक्तियां नितांत आवश्यक है। आगामी चुनावों में राजनैतिक नियुक्तियों से पार्टी को पूर्व की भांति राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ जीत का डंका बजाएगी। इस संबंध में आज फ़ेडरेशन व सीए प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की एक वर्चुअल मीटिंग भी आयोजित की गई।
नियुकक्तियों की मांग करने वालों में फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, सीए प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल, मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता, मो. हनीफ अंसारी, प्रेमसिंह गौड़, शरद कपूर, प्रह्लाद माथुर, सुदेश पाटनी आदि हैं।
सीए विकास अग्रवाल
पूर्व जिलाध्यक्ष, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी, सीए प्रकोष्ठ, अजमेर

error: Content is protected !!