नगर निगम के 80 वार्डों में चुनाव लड़ने को लेकर हुई चर्चा।
अजमेर । आगामी दिनों में जिले में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर अनेक संगठनों ने चुनाव लड़ने के इरादे से तैयारियां शुरू कर दी है। रविवार को मानवाधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश गुप्ता के नेतृत्व में अजमेर के इंडोर स्टेडियम में बैठक हुई। बैठक में मानवाधिकार परिषद के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर मानवाधिकार परिषद ने नगर निगम के 80 वार्डों में चुनाव लड़ने को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की। संगठन को सक्रिय करने प्रतिमाह बैठक करने निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने। आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन द्वारा अभी तक किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस संगठन। के लिए सभी पदाधिकारियों को। कार्य करने के लिए कहा गया।
मानवाधिकार परिषद के शहर अध्यक्ष वसीम सलमानी ने बताया कि आगामी दिनों में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर परिषद के जिला पदाधिकारियों ने अनेक मुद्दों पर चर्चा की है व चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। वसीम सलमानी के अनुसार मानवाधिकार परिषद की ओर से जल्द ही फिर मीटिंग रखी जाएगी जिसमें चुनाव के संबंध में आगामी रुपरेखा तैयार की जाएगी। आज कोरोना महामारी की गाइडलाइन का पालन करते हुए चार वादों के अध्यक्ष को बुलाया गया उन्हें नियुक्ति पत्र दिए गए। मानव अधिकार परिषद की बैठक में शहर अध्यक्ष वसीम सलमानी, पंकज कुमार टाक, सय्यद नजर हसन ,वसीम चिश्ती, सुरेंद्र तम्बोली, सुधीर जोसफ बंटी, एडवोकेट अरविंद मीणा, सुरेंद्र मलावत,प्रेम कुमार वर्मा,हरीश कुमार बहल,सुधीर जोसफ,दिनेश कुमार,ज्योति गहलोत,मधुबाला,अनिल गहलोत,जितेंद्र भाऊ आदि मौजूद रहे ।