केकड़ी23 दिसंबर(पवन राठी) राज्य सरकार के निर्देशानुसार पालिका द्वारा जन आंदोलन अभियान नो मास्क नो एन्ट्री के तहत रैली नगरपालिका कार्यालय से शुरू बीजासण माता मंदिर, विद्युत विभाग कार्यालय, यूनियन बैंक, सहारा बैंक से राजपूत छात्रावास, सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय होते हुऐ नगरपालिका कार्यालय तक सम्पन्न की गयी। रैली को श्री घीसालाल शर्मा से.नि.पालिका कर्मी न.पा.केकड़ी ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना की गयी।
रैली के दौरान राहगिरो व दुकानदारों, मोहल्लेवासियों को मास्क वितरित किए गए एवं उनको भविष्य में हमेशा मास्क लगाने हेतु जनप्रतिनिधि एवं पालिका द्वारा प्रेरित किया गया एव जनप्रतिनिधि श्री घीसालाल शर्मा से.नि. पालिका कर्मी, न.पा.केकड़ी व श्री मुकेश विजयवर्गीय द्वारा रेली मार्ग पर स्थित सभी दुकानदारों को मास्क वितरित किए गए व घरों पर नो मास्क नो एंट्री के स्टिकर व पोस्टर चिपकाए गए एवं पालिका अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा मास्क वितरण टीम सफेद रंग की टी-शर्ट एवं टोपी पहने हुए व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए सभी के हाथों में तख्तियां पोस्टर और बैनर हाथ में थामे हुए मास्क वितरण व स्टिकर एवं पोस्टर चिपकाये गये।
इस प्रकार आज लगभग 35 मास्क, 15 स्टिकर दुकानों एवं घरो पर चिपकाये एवं वितरित किये गये तथा गठित टीम द्वारा लगभग 460 आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
इस मौके पर पालिका स्टाफ में श्री लेखराम बैरवा कनिष्ठ अभिंयता, सहा.लेखाधिकारी श्री देवीलाल वर्मा, वरिष्ठ सहायक श्री रामगोपाल डांगा, श्री अम्बालाल गूर्जर कनिष्ठ सहायक श्री सोहन सिंह गौड़, श्री विमल कुमार दाधीच, श्री उमेश कुमार पत्रिया, श्री राकेश कुमार पारीक, श्री मइनुद्दीन शेख, श्री विक्रम सिंह, श्री मो.सलीम कुरैशी, श्री अमरचंद, एवं संविदाकर्मी, श्री महावीर प्रसाद शर्मा, श्री अर्जुन सिंह सिसोदिया, श्री तनवीर खान,कोरोना रथ चालक श्री विश्वा मित्र, टेम्पू चालक श्री घीसालाल एवं पालिका जमादार सहित पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।