केकड़ी24 दिसंबर(पवन राठी)ब्लॉक में दिनांक 23 व 24 दिसंबर को आयोजित किशोरी शैक्षिक मेले 2020 का समापन आज सभी पंचायतों में हुआ।
किशोरी मेले के आयोजनों में सीनियर वर्ग में जोन एक में प्रथम स्थान पर *पारा* जोन द्वितीय में प्रथम स्थान पर *सदारा* व तृतीय जोन में प्रथम स्थान पर मोलकिया रहे।
इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर पर जॉन वन में प्रथम स्थान पर सलारी पंचायत अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तसवारिया, जोन द्वितीय में प्रथम स्थान पर पारा अंतर्गत शिवनगर विद्यालय, व तृतीय जोन में भी प्रथम स्थान पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तसवारिया रहे।
प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम राधेश्याम कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्रों ने शिक्षकों के सहयोग से बहुत ही उत्कृष्ट , नवाचार युक्त स्टॉल लगाकर उनके वीडियो निर्मित कर ब्लॉक स्तर पर भिजवाए हैं जिनमें निर्णायक मंडल द्वारा चयन कर चयनित वीडियो को जिला स्तर पर भिजवाया जाएगा।
बालिका शिक्षा प्रभारी रंजना पाठक ने बताया कि निर्णायक मंडल में विजयलक्ष्मी गुप्ता, शीलू राजावत ,विमला नागला, सौभाग्य नंदिनी राठौड़, सोनू कुमावत , व नीलम शर्मा ने अपना सराहनीय योगदान दिया।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद मोची ने सभी संस्था प्रधान, शिक्षकों छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का इस शानदार आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।
ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह जनवरी माह 2021 के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।