केकडी 25 दिसंबर (पवन राठी)
भाग्योदेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति की वार्षिक बैठक व चुनाव शुक्रवार को मंगलम गार्डन में संपन्न हुए। बैठक में समिति का आयव्यव का ब्यौरा कोषाध्यक्ष राम राज जांगिड़ ने प्रस्तुत किया तथा आगामी सत्र के लिए सुचारु संचालन के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। आगामी 2 वर्ष के लिए समिति के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए जिसमें संरक्षक रामचंद्र सामन्त, लक्ष्मण सिंह राव,महावीर प्रसाद शर्मा,ओमप्रकाश बड़ौला, अध्यक्ष महावीर प्रसाद विजय उपाध्यक्ष कैलाश चंद मीणा,सचिव रामधन प्रजापत,कोषाध्यक्ष राम राज जांगिड़,युवा प्रकोष्ठ प्रभारी सुधीर पारीक महिला मंत्री प्रियंका दाधीच व शम्भू देवी सेन को मनोनीत किया गया, तथा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सदस्यों के समक्ष शपथ दिलाई व दुपट्टा पहनाकर सभी का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के तिलोक चंद मेवाड़ा,बेनाथ चौधरी, प्रहलाद पारीक, शंकर लाल धाकड़ अनिल राठी ईश्वर लक्षकार, सुखराम बसवाल,रामप्रसाद झरोटिया,वी.डी. शर्मा, शास्त्र विशाल पाराशर, जगदीश प्रसाद वैष्णव, अमित गर्ग,कजोड़ नामा सहित कई सदस्य उपस्थित।