
विधायक वासुदेव देवनानी ने शनिवार को उनके विधान सभा क्षेत्र में दो स्थानों पर विकास कार्यो की शुरूआत की। देवनानी ने बताया कि वार्ड 01 के ज्ञान विहार क्षेत्र में स्थित बालाजी विहार काॅलोनी के लिए लिंक सड़क का निर्माण नहीं होने से क्षेत्रवासियों को परेशनी हो रही थी। क्षेत्रवासियों की मांग पर सड़क निर्माण के लिए विधायक कोष से 4 लाख की राशि स्वीकृत की गई।
इसी प्रकार वार्ड 3 में माली मौहल्ला नृसिंहपुरा की गली नं. 9 में स्थित सामुदायिक भवन में बरामदा निर्माण कराये जाने की मांग क्षेत्रवासियों ने की थी जिससे वहां पर सामाजिक व सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन सुगमता से हो सके। उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक कोष से बरामदा निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया। देवनानी ने बताया कि पूर्व में इस सामुदायिक भवन का निर्माण भी विधायक कोष से ही कराया गया था।