अजमेर ! अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल ललित भटनागर अशोक बिंदल महेश चौहान आरिफ खान सचिव सागर मीणा ने अजमेर उत्तर से भाजपा विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर दिए बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है ।
कांग्रेसियों ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं संकीर्ण विचारधारा से प्रेरित होकर राजस्थान सरकार को कोस रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विधायक देवनानी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बीटीपी विधायकों को 5- 5 करोड़ रुपए देने का आरोप लगाया है जो की मनगढ़ंत एवं अनर्गल है। कांग्रेसियों ने विधायक देवनानी को अपने बयानों की पुष्टि में विधायकों को खरीदने के पुख्ता सबूत देने की अन्यथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए भाजपा की साजिश जगजाहिर है।
उन्होंने कहा कि विधायक देवनानी राजस्थान की कांग्रेस की सरकार को समाचार पत्रों के माध्यम से कोस कर सस्ती लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं जो कि उनके उनकी दिनचर्या में शामिल हैं।