तीन गाँव के विकलांग, नेत्रहीन, बुजुर्ग व विधवा को सेवा देकर आत्म संतुष्टि का अहसास

प्रभात क्लब अजमेर द्वारा अजमेर के अंचल में बसे ग्राम अर्जुनपुरा खालसा,
केसरपुरा व कोटाज,में रहने वाले अशक्तजन,
विकलांग,नेत्रहीन,विधवा महिलाओं,अन्य बुजुर्गजनों को कड़कड़ाती ठंड से बचाव हेतु सोढ़ी के भारी कम्बल देते हुवे क्लब के अध्यक्ष रमाकांत बाल्दी ने कहा कि ऐसे प्रभुजनो की सेवा करके उन्हें आत्म संतुष्टि का आभास हुवा है
क्लब के महामंत्री अतुल पाटनी ने बताया कि विगत तेईस वर्ष से सर्द ऋतु में तेरह सदस्यीय प्रभात क्लब ग्रामीण क्षेत्र में वहां के सरपंच,ग्राम सेवक व सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से चयनित जरूरतमन्दों को ठंड से बचाव हेतु स्पेशल कम्बल जिन्हें अमृतसर से मंगाया जाता हैं की सेवा देता आ रहा है इस अवसर पर ग्राम के सभी उपस्थित 300 से अधिक व्यक्तियों के जन समुदाय को फेसमास्क का वितरण करते हुवे लड्डू के पैकेट्स,गर्म टोपे,सो बालिकाओं को सलवार कुर्ता,एक सो दस छोटे नन्हे मुन्नों को जैकेट्स, गर्म पायजामे, अस्सी बच्चो को स्वेटर व जाकिट्स वितरण किये गए । इससे पूर्व ग्राम केसरपुरा के सरपंच शक्ति सिंह रावत ने सभी क्लब साथियो का गर्मजोशी से स्वागत करते हुवे क्लब अध्यक्ष रमाकांत बाल्दी का माल्यार्पण कर व बंधेज का साफा पहनाकर सम्मान किया क्लब अध्यक्ष रमाकांत बाल्दी,महामंत्री अतुल पाटनी एवम जे के जैन ने अपने विचार रखे इस अवसर पर क्लब कोषाध्यक्ष महेश मित्तल,डॉक्टर वाई एस झाला,सुधीर मूंदड़ा,विपुल मेहता सहित ग्राम के प्रबुद्धजन मौजूद रहे
सेवाकार्य में लायंस क्लब अजमेर आस्था के सदस्य व समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल व लायन मधु पाटनी आदि का भी सहयोग रहा
अतुल पाटनी
महामंत्री
प्रभात क्लब अजमेर

error: Content is protected !!