महिला कांग्रेस ने प्रदेषाध्यक्ष के जन्मदिवस के अवसर पर किया गर्म कपड़ो का वितरण

आज दिनांक 27.12.2020 – अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस निर्वतमान अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेषाध्यक्ष रेहाना रियाज जी के 60वें जन्मदिवस के अवसर पर बंजरगगढ़ चैराहे पर करीब 101 गर्म कपड़ो का वितरण कर उनको बधाई प्रेषित की।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि आज महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेषाध्यक्ष रेहाना रियाज जन्मदिवस के अवसर पर अजमेर मे चल रही भीषण शीतलहर को देखते हुए बजरंगगढ़ चैराहे पर जरूरतमंदो को गर्म कपड़ो का वितरण कर उनको जन्मदिवस की शुभकामनाएॅं प्रेषित की व उनके दीर्घआयु की कामना करी।
इस अवसर पर अजमेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी निर्वतमान अध्यक्ष सबा खान, रागिनी चतुर्वेदी, मंजू बलाई, मनीषा मीणा, शहनाज खान, इंदिरा सुनिया, राजलक्ष्मी करारिया, शहनाज आलम, दीपा पारवानी, सीमा देवी जाजोट आदि निर्वतमान महिला पदाधिकारी मौजूद रही।

error: Content is protected !!