केकड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान है भूपेंद्र सिंह शक्तावत
केकड़ी 27 दिसंबर(पवन राठी)सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केकड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत की शीघ्र हो रही घर वा पसी।जानकारी के अनुसार जयपुर में 30 दिसंबर2020 को एक कार्यक्रम में शक्तावत क्षेत्र के अपने सेंकडो कार्यकर्ताओ के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए भा ज पा में वापस लौटेंगे।
गौर तलब है की शक्तावत अपनी अलग ही पहचान और रुतबा केकड़ी विधान सभा क्षेत्र में रखते है।अब देखना यह है कि शक्तावत का भा ज पा में लौटना पार्टी कार्यकर्ताओं को रास आता है या नही ?
पार्टी में धूमिल हुई अपनी छवि को शक्तावत फिर से बुलंदियों पर पंहुचाने में कामयाब हो पाएंगे या नही?
ये ऐसे यक्ष प्रश्न है जिनका जवाब फिलहाल काल के गर्भ में दफन है।अलबत्ता यह कहा जा सकता है कि शक्तावत की सावर सत्तीईशा क्षेत्र ने तूती बोलती है।क्षेत्र में जंहा शक्तावत होते है वंही पंच और सरपंच भी इनके साथ ही पाला बदलते है।इसलिए अब देखना यह भी है की शक्तावत के कांग्रेस छोड़ने पर कितने पंच सरपंच पाला बदल कर भा ज पा का दामन थामते है।कंही विकास का पहिया तो इसमें रोड़ा ना बन जाये क्योकि वर्तमान में राज्य में कांग्रेस की सरकार है और सावर निवासी रघु शर्मा सरकार में चिकित्सा मंत्री है। अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्य रुक जाने के भय से भी हो सकता है बड़ी संख्या में पंच सरपंच अभी पाला नही बदलकर आगामी विधान सभा चुनावों से पहले पाला बदलकर शक्तावत के हाथ मज़बूत करे।